RR vs GT मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जहां कप्तान रियान पराग चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। कप्तानी डेब्यू कर रहे रियान पराग ने इसके पीछे का कारण साझा किया।
RR vs GT, Why Riyan Parag missing the match against the Gujarat Titans? राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का 51वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका के टॉप-4 में मौजूद हैं, लेकिन प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में फैंस को इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जहां टीम के नियमित कप्तान रियान पराग मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहे। उनकी गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम की कमान संभालते नजर आए। यशस्वी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
RR vs GT: यशस्वी जायसवाल ने किया कप्तानी डेब्यू
इस मुकाबले में रियान पराग की जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली। IPL में यह यशस्वी जायसवाल का पहला कप्तानी मुकाबला है। खास बात यह है कि वह अपने टी20 करियर में भी पहली बार किसी टीम की कप्तानी करते नजर आए। साथ ही उन्होंने रियान पराग की गैरमौजूदगी की वजह का भी खुलासा किया।
RR vs GT: क्यों रियान पराग कर रहे हैं मुकाबला मिस?
टॉस के दौरान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह अहम मुकाबला नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यशस्वी ने उम्मीद जताई कि रियान पराग जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
RR vs GT: प्लेइंग XI में किए गए बड़े बदलाव
इस मुकाबले (RR vs GT) में रियान पराग के उपलब्ध नहीं होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स को अपनी प्लेइंग XI में कई बड़े बदलाव करने पड़े हैं। टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका और यश राज पूंजा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों ने रियान पराग, रवि बिश्नोई और नांद्रे बर्गर की जगह टीम में एंट्री की है।
