आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर संजू सैमसन की वनडे टीम में वापसी तय मानी जा रही है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत की जगह पर खतरा मंडरा रहा है।
Sanju Samson likely to return to ODI Squad: आईपीएल 2026 में बल्ले से तूफान मचाने वाले संजू सैमसन की किस्मत एक बार फिर चमकती नजर आ रही है। टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने के बाद अब एकदिवसीय टीम में भी उनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दो शानदार शतक जड़कर संजू ने चयनकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया है कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं।
दूसरी ओर ऋषभ पंत के लिए यह खबर खतरे की घंटी बन सकती है। खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत की जगह अब संजू सैमसन तेजी से मजबूत दावेदार बनते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्पों पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।
Sanju Samson की एकदिवसीय टीम में वापसी की पूरी तैयारी
संजू सैमसन (Sanju Samson) की एकदिवसीय टीम में वापसी अब सिर्फ औपचारिकता लग रही है। चयनकर्ता मुख्य विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को ही प्राथमिकता देंगे, लेकिन दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू का नाम तेजी से आगे बढ़ा है। उनकी हालिया फॉर्म और निरंतरता ने उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2026 में शतकों से मचाया धमाल
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला जमकर बोला है। वह इस सीजन दो शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी बने हैं। खास बात यह रही कि जिन मैचों में उन्होंने शतक लगाए, उन दोनों में टीम को जीत भी मिली। इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में भी उन्होंने शानदार पारियां खेलीं, जिससे उनकी मैच विनर छवि और मजबूत हुई है।

पंत की जगह पर मंडरा रहा खतरा
ऋषभ पंत फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिसका असर उनकी टीम में जगह पर साफ दिख रहा है। जहां केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बैकअप विकेटकीपर की दौड़ में अब संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बढ़त बना ली है। अगर पंत जल्द फॉर्म में वापसी नहीं करते, तो अफगानिस्तान श्रृंखला से ही उनका पत्ता कट सकता है।
