धरोहरों का देश भारत अपने समुन्द्र इतिहास और संस्कृति के लिए मशहूर है।यहाँ कई ऐसी ऐतिहासिक जगह मौजूद है,जिन्हे देखने दूर दूर से लोग भारत आते है।पर्यटन के लिहाज से भारत दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है।इसी कारण से यहाँ की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते है।राजस्थान का एक ऐसी ही पर्यटन स्थल है,जो दुनियाभर में मशहूर है।
यह राज्य अपने कल्चर और खानपान के लिए काफी मशहूर है।उदयपुर इस राज्य का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय टूरिस्ट देसिटेशन है। इसे झीलों का शहर यानि सिटी ऑफ़ लेक कहते है।अगर आप भी किले घूमने के शौकीन है तो उदयपुर में मजूद इस जगहों पर जरूर घूमे।
उदयपुर का किला
उदयपुर का किला जिसे वर्तमान में सिटी पैलेस के नाम से जानते है।देश का दूसरा सबसे बड़ा किला है।यह किला पिछोला झील के पूर्वी तट पर है।जिसे 16 वि शताब्दी में बनाया गया है।इस पैलेस में राजपूतऔर मुगल शैली की झलक देखने को मिलती है।यह देश ही नहीं विदेश में भी लोग के बिच शादियों के लिए एक मशहूर वेडिंग डेस्टिनेशन है
चितोड़गढ़ किला
चितोड़गढ़ किला एक यूनेस्को विश्व स्थल है।यह भारत के सबसे बड़े और ऐतिहासिक किलो में से एक है।यह किला उदयपुर से लगभग 112 किलोमीटर दूर चितोड़गढ़ में है।यह किला मेवाड़ साम्रज्य की तत्कालीन राजधानी थी। 7 वि शताब्दी ईस्वी बनाया गया यह किला राजपूतो के अटूट गौरव और वीरता का प्रतीक है।
कभगढ़ किला
अगर आप उदयपुर घूमने आये है तो कुंभलगढ़ किला जरूर जाए।उदयपुर से 2 घंटे की दुरी पर यह किला यूनेस्को की चिस्व धरोहर स्थल है। इस किले की विशाल दीवार की तुलना अक्सर चीन की महँ दीवार से की जाती है। इस किले को मेवाड़ साम्रज्य के लिए रणनीतिक गढ़ के रूप में बनाया गया था।