Abhishek Sharma Viral VIDEO: राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाने के बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टीम होटल पहुंचे तो अभिषेक शर्मा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी।
Abhishek Sharma Viral VIDEO: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में SRH को जीत हासिल हुई। इस मैच को खेलने पहुंचे हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ टीम होटल के बाहर एक ऐसी घटना हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाने के बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टीम होटल पहुंचे तो अभिषेक शर्मा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी।
Abhishek Sharma के साथ हुई छेड़छाड़
सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन ने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का हाथ सरेआम पकड़कर खींच दिया। इस वीडियो में सबसे पहले ईशान किशन गैलरी से गुजरते हैं। इसके बाद अभिषेक शर्मा जैसे ही वहां से गुजर रहे होते हैं, एक महिला फैन उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचती है।
सहमे नजर आए Abhishek Sharma
अचानक हुए इस वाकये से अभिषेक शर्मा डर जाते हैं। आप उनके चेहरे पर आसानी से शिकन देख सकते हैं। हालांकि, तुरंत ही सुरक्षाकर्मी लड़की का हाथ पीछे करते हैं और अभिषेक शर्मा को आगे जाने देते हैं। इस दौरान दो-तीन लड़कियां अभिषेक शर्मा को देखकर हंसती नजर आती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी की तारीफ करने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि उसके निजी जीवन में दखल दिया जाए। क्योंकि ये सुरक्षा में चूक का मामला है। ऐसी हरकतों से कोई भी असहज हो सकता है।
Abhishek Sharma की शानदार पारी
अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL के पिछले मुकाबले में शानदार 57 रन बनाए हैं। वह इस सीजन औरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। इस सीजन उन्होंने एक शानदार शतक भी जड़ा है। IPL में उन्होंने अब तक 85 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 2195 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं।
