गर्मी अपने प्रचंड रूप में लोगों का हाल बेहाल कर रही है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए घर-घर में कूलर पंखे चल रहे हैं। लेकिन कई बार जब गर्मी ज्यादा लगती है तो लोग कूलर के साथ-साथ पंखा भी चला लेते हैं। अक्सर ये सोचा जाता है की कूलर के साथ चलेंगे तो ज्यादा ठंडी हवा आएगी। लेकिन काफी गलत आईडिया है।
चलिए जानते हैं कमरे में कूलर के साथ पंखा चलाने पर क्या असर होता है। ऐसे क्यों नहीं करना चाहिए।
कमरे में जब ठंडी हवा चाहिए तो आप कूलर ऑन कर लेते हैं।AC से ठीक कूलर बाहर से हवा खींचकर ठंडा करके कमरे में फैलाता है। लेकिन AC अंदर की हवा को ठंडा करता है और गर्म हवा को बाहर फेंक देता है जबकि दूसरी तरफ पंखा कमरे में फैली हवा को खींचकर फैलाता है। ऐसे में AC के साथ से पंखा चला सकते है क्योंकि बांदा ठंडी हवा को सर्कुलेट करता है। लेकिन कूलर के साथ पंखा चलाने से आपके कमरे की हवा का फ्लो खराब हो सकता है।
क्या कर सकते है उपाय
आपका सीलिंग फैन अगर कूलर के साथ चलेगा तो कूलर की हवा पंखे से टकरा जाएगी जिससे हवा का फ्लोर गड़बड़ा जाएगा। खास कर छोटे कमरे में जहां हवा फैलने का स्कोप कम होता है। वहां कूलर और छत वाला पंखा साथ चलने पर हवा का फ्लोर बिगड़ेगा और कमरे में बैठे लोगों को हवा नहीं लगेगी। आप चाहे तो बड़े कमरे में कूलर और पंखा साथ-साथ चला सकते हैं अगर आप कूलर के साथ पंखे को भी चलना चाह रहे हैं तो आपको पंखे की स्पीड काफी कम रखनी होगी ताकि हवा का फ्लो ना बिगड़े।
एक्सपर्ट कहते हैं अगर आपकी छत धुप के चलते बहुत गर्म हो चुकी तो आपको कूलर और पंखा साथ में बिल्कुल नहीं चलना चाहिए। इसे छत की तपन यानी गर्मी के चलते आपकी कमरे में कूलिंग नहीं हो पाएगी।