PM Kisan Village List Check : सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में 6000 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी है। अगर अब इसके लाभार्थियों ने यह काम नहीं किया तो नाम लिस्ट से कट सकता है। चलिए खबर में जानते हैं किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त।
सरकार की तरफ से शुरू की गई पीएम किसान योजना का लाभ देश में लाखों किसान ले रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों के माध्यम से 6000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। अब तक किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी है। इन दिनों किसान 22 वीं किस्त (22nd installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सरकार की तरफ से एक अपडेट के माध्यम से क्लियर किया गया है कि 22वीं किस्त का लाभ उसी किसान को मिलेगा जिसका नाम लिस्ट में होगा। क्योंकि पिछली किस्त में 30 लाख से ज्यादा किसानों के नाम हटा दिए गए हैं। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में नाम लाने के लिए आपको क्या करना होगा तथा किसानों को 22वीं किस्त का लाभ किस दिन मिलेगा।
22 वीं किस्त से जुड़ा अपडेट
सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of the PM Kisan scheme) को लेकर कोई ऑफिशियल तारीख के घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने सरकार की तरफ से पात्र किसानों के खाते में किस्त डाली जा सकती है।
किस कारण कट रहे लिस्ट से नाम
सरकार की तरफ से जब PM Kisan Yojanaकी 21वीं किस्त डाली गई तो कुछ सख्ताई भी पेश की गई थी, जिसमें सामने आया कि एक ही परिवार के पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ ले रहे थे और तो और नाबालिक बच्चों के नाम पर भी पीएम किसान योजना की किस्त जा रही थी। वहीं कई किसानों ने ई केवाईसी (PM Kisan scheme E-KYC) नहीं करवाई थी। ऐसे में वेरिफिकेशन करके कई किसानों के नाम काट दिए गए थे।
22वीं किस्त से पहले अपने गांव की लाभार्थी सूची जांचने के लिए:
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जानकारी चुनें।
4. ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
5. आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर सूची में आपका नाम नहीं है, तो घबराएं नहीं। आप अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प खोलें।
2. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
3. मोबाइल पर आया OTP भरें।
4. अगर स्टेटस में कहीं ‘ग्रीन टिक’ नहीं दिख रहा है, तो समझ लें कि आपके अकाउंट में कोई समस्या है।
PM Kisan Yojana का पैसा अटकने की सबसे बड़ी वजहें
1. e-KYC पूरा नहीं होना
2. फॉर्मर रजिस्ट्री में नाम दर्ज न होना
3. पात्रता की शर्तें पूरी न करना
4. पति-पत्नी दोनों का लाभ लेना
5. नाबालिग सदस्य के खाते में पैसा आना
इस समस्या का समाधान:
अगर ऑनलाइन समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाएं। CSC सेंटर से e-KYC और रिकॉर्ड अपडेट कराएं। जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं। अगर आप अभी सुधार कर लेते हैं, तो 22वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आ जाएगा।
