MS Dhoni: सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और एमएस धोनी ने दर्शकों से खचाखच भरे चेपॉक स्टेडियम के चक्कर लगाते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया।
IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी कॉफ इंजरी की वजह से वह एक भी मैच नहीं खेले। सीएसके का अब आखिरी लीग मैच 21 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है लेकिन चेपॉक में सोमवार, 18 मई को सीएसके ने इस सीजन का आखिरी मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेला।
धोनी चेपॉक के इस मुकाबले में भी खेलते नजर नहीं आए। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और एमएस धोनी ने दर्शकों से खचाखच भरे चेपॉक स्टेडियम के चक्कर लगाते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया।
MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2027?
इसके बाद ये समझा गया कि धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले ली है, लेकिन उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की। वहीं, अब सीएसके के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और धोनी के बाद टीम में सबसे बड़े सुपरस्टार रहे सुरेश रैना ने उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर एक अहम खुलासा किया है। 18 मई को सुरेश रैना भी चेपॉक में मौजूद थे। धोनी के साथ सुरेश रैना की मौजूदगी ने सीएसके फैंस में जोश भर दिया।

MS Dhoni ने संन्यास के बारे में क्या कहा?
सुरेश रैना अभी आईपीएल में कमेंट्री पैनल के सदस्य हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए धोनी के रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कहा,
“मैंने उनसे कहा कि आईपीएल 2026 सिर्फ एक मिस्ड कॉल था, जिसे मैं नहीं गिनता हूं। आपको अगले साल फिर से वापस आना होगा। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा शरीर अब थोड़ा कमजोर हो रहा है। फिर मैंने कहा कि हम सब इसमें विश्वास नहीं रखते हैं। आपको अगले साल खेलना ही होगा। ये उनका निजी फैसला हो सकता है, लेकिन मुझे लगा कि उनकी तरफ से पॉजिटिव था और टीम भी यही चाहती है कि वह अगले साल खेलें।”
इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेले MS Dhoni
कॉफ इंजरी की वजह से ये पूरा सीजन गया और उम्र अब शायद ही महेंद्र सिंह धोनी को अगले सीजन में खेलने की इजाजत दे। एक तरह से धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले ही लिया है, बस औपचारिक ऐलान नहीं हुआ।
